कॉजपा अपना नाम बदलकर ‘इस्तीफा जनता पार्टी’ कर ले: आठवले

Ads

कॉजपा अपना नाम बदलकर 'इस्तीफा जनता पार्टी' कर ले: आठवले

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 03:25 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 03:25 PM IST

गुवाहाटी, 29 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) जिस तरह लगातार विभिन्न प्रमुख हस्तियों के इस्तीफे की मांग करती रहती है, उसके चलते उसे अपना नाम बदलकर ‘इस्तीफा जनता पार्टी’ कर लेना चाहिए।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि कॉजपा अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है, जबकि इससे पहले उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का पर्चा लीक होने के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (रिपाई्-आठवले गुट) के अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, ‘कॉजपा सिर्फ इस्तीफे मांगती रहती है। उन्हें अपना नाम बदलकर ‘इस्तीफा जनता पार्टी’ रख लेना चाहिए।’

आठवले ने कहा कि कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके हाल ही में राजनीति में आए हैं, जबकि वह (आठवले) खुद लंबे समय से दलितों और अन्य पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘दीपके महाराष्ट्र से हैं, बौद्ध हैं और दलित समाज से आते हैं। उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की है और इस क्षेत्र में नए हैं। हम देश के सामने मौजूद विभिन्न समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें सुलझाने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं।’

आठवले ने यह दावा भी किया कि मोदी 2029 में लगातार चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

भाषा सुमित नरेश

नरेश