कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

Ads

कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

  •  
  • Publish Date - December 18, 2023 / 10:26 AM IST,
    Updated On - December 18, 2023 / 10:26 AM IST

श्रीनगर, 18 दिसंबर (भाषा) उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा स्थान रहा।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

भाषा साजन गोला

गोला