पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बरकरार

Ads

पंजाब, हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बरकरार

  •  
  • Publish Date - December 23, 2023 / 03:23 PM IST,
    Updated On - December 23, 2023 / 03:23 PM IST

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ठंड का प्रकोप बरकरार रहा और छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश 9.2 डिग्री, 8.6 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पठानकोट, गुरदासपुर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश 12.9, 6.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के करनाल में 8.7 डिग्री जबकि फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार, भिवानी, सिरसा, अंबाला और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश 6.5, आठ, नौ, 10.5 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना