चंडीगढ़, 21 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड की स्थिति बनी रही। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, हरियाणा का हिसार जबदस्त सर्दी की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
फरीदाबाद में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 4.1 डिग्री और फतेहाबाद, गुरुग्राम और रोहतक में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि करनाल और नारनौल में पांच-पांच डिग्री दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में, पटियाला कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां रात का तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि गुरदासपुर में तापमान 5.5 डिग्री पर पहुंच गया।
लुधियाना में भी रात में कड़ाके के ठंड रही जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर सुबह में मध्यम से घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई।
भाषा योगेश रंजन
रंजन