दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह ; वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही

Ads

दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह ; वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही

  •  
  • Publish Date - December 10, 2023 / 09:26 PM IST,
    Updated On - December 10, 2023 / 09:26 PM IST

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, न्यूनतम पारा मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 312 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। शनिवार शाम छह बजे यह 322 दर्ज किया गया था।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष