सरकार की ग़लत नीतियों का परिणाम आम लोग झेल रहे हैं: राहुल गांधी

Ads

सरकार की ग़लत नीतियों का परिणाम आम लोग झेल रहे हैं: राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 08:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों का नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार की ग़लत नीतियों का परिणाम आम नागरिक झेल रहा है। एफडी पर ब्याज 5.1 प्रतिशत, पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत और ईपीएफ पर 8.1 प्रतिशत है। खुदरा महंगाई दर 6.07 प्रतिशत है तथा थोक महंगाई 13.11 प्रतिशत है।’’

राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘जनता को राहत देने की ज़िम्मेदारी क्या सरकार की नहीं है?’’

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश