भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी टीवीके को समर्थन देने पर आज करेगी फैसला

Ads

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी टीवीके को समर्थन देने पर आज करेगी फैसला

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 11:02 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 11:02 AM IST

चेन्नई, आठ मई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शुक्रवार को अपनी राज्य कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई, जिसमें चुनाव के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सरकार बनाने में समर्थन देने पर फैसला किया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी।

पार्टी की तमिलनाडु इकाई के सचिव एम. वीरपांडियन ने कहा कि उनकी पार्टी टीवीके प्रमुख विजय के समर्थन मांगने वाले पत्र का जवाब देगी।

भाकपा ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतीं हैं।

भाषा शोभना रंजन

रंजन

ताजा खबर