कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ‘ईंधन लूट’ का आरोप लगाया, दामों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की

Ads

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ‘ईंधन लूट’ का आरोप लगाया, दामों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 03:22 PM IST

बेंगलुरु, 25 मई (भाषा) कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ‘ईंधन लूट’ बंद करने और पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने संवाददाता सम्मेलन करते हुए सवाल उठाया कि ऐसे समय में जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम क्यों बढ़ा रही है।

सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर क्रमश: 2.61 और 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की गई। पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बढ़ोतरी है क्योंकि सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि आज़ादी के 78 वर्षों में पहली बार बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश