नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा ) कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए।
इससे पहले उसने गत बुधवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय विंसेट एच पाला का नाम प्रमुख था।
पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के मुताबिक, अमलारेम विधानसभा क्षेत्र से अरबियांगकाम खार सोहमट, खारकुटा से चिरेंगे पीटर मार्क, खलहरियाट से झानिका सियांगसाय, रेसुबेलपारा से तवील के. मारक और राजबाला से कारला संगमा को उम्मीदवार को बनाया गया है।
मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और दो मार्च को मतगणना होगी।
भाषा हक
हक माधव
माधव