नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) कांग्रेस ने कैप्टन प्रवीण डावर को अपने विचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डावर की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है।
कांग्रेस का विचार विभाग पार्टी का एक वैचारिक प्रकोष्ठ है।
इसका मुख्य कार्य कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना और पार्टी की बौद्धिक पृष्ठभूमि को मजबूत करना है।
भाषा हक सुरेश
सुरेश