China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार

Ads

China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 06:26 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 06:42 PM IST

China Coal Mine Explosion/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • चीन की कोयला खदान में गैस विस्फोट से 90 खनिकों की मौत
  • हादसे के बाद 201 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
  • राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जांच और बड़े बचाव अभियान के दिए निर्देश

बीजिंग। China Coal Mine Explosion: उत्तरी चीन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से 90 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। बीजिंग के आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। बचाव अभियान लगातार जारी है और अब तक 201 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ की खबर के अनुसार, उत्तरी चीन के शानशी प्रांत के क्विनयुआन काउंटी में कोयला खदान में विस्फोट होने से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है।

China Coal Mine Explosionचीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्यापक पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जाने और घायलों का उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे के बाद की स्थिति से उचित तरीके से निपटने, इसके कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।

China Coal Mine Explosion चिनफिंग ने कहा कि इस हादसे से देशभर के प्राधिकारियों को सबक लेना चाहिए, कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और संभावित जोखिमों की पहचान कर उन्हें दूर करने के प्रयास तेज करने चाहिए, ताकि हादसों को रोका जा सके।

उपप्रधानमंत्री झांग गुओकिंग बचाव अभियान की निगरानी के लिए एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है।

 

ये भी पढ़ें

चीन में यह हादसा कहां हुआ?

यह हादसा उत्तरी चीन के शानशी प्रांत की लिउशेन्यु कोयला खदान में हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक 90 खनिकों की मौत की पुष्टि हुई है।

विस्फोट किस कारण हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खदान में गैस विस्फोट हुआ था।

कितने मजदूरों को बचाया गया?

अब तक 201 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्या निर्देश दिए?

उन्होंने बचाव अभियान तेज करने, घायलों का इलाज सुनिश्चित करने और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।