कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जुल्फिकार अली को विधायक दल का नेता बनाया
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जुल्फिकार अली को विधायक दल का नेता बनाया
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अपने सदस्य जुल्फिकार अली को विधायक दल का नेता नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अली की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।
पार्टी ने मुताब शेख को उपनेता बनाया है।
पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सिर्फ ये दो विधायक निर्वाचित हुए हैं। पार्टी सभी 294 सीट पर अकेले चुनाव लड़ी थी।
जुल्फिकार अली मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, जबकि शेख इसी जिले की फरक्का सीट से चुने गए हैं।
भाषा हक राखी दिलीप
दिलीप

Facebook


