बीजेपी के संकल्प पत्र के बाद कांग्रेस का हमला, रोजगार और नोटबंदी का कोई जिक्र नहीं

बीजेपी के संकल्प पत्र के बाद कांग्रेस का हमला, रोजगार और नोटबंदी का कोई जिक्र नहीं

बीजेपी के संकल्प पत्र के बाद कांग्रेस का हमला, रोजगार और नोटबंदी का कोई जिक्र नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 8, 2019 8:57 am IST

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बीजेपी के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र जोरदार हमला किया है बता दें कि, बीजेपी ने 48 पेज का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने संकल्प पत्र पेश किया है। जिसके बाद कांग्रेस की लगातार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें:जानिए संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा?

बता दें कि, बीजेपी के संकल्प पत्र की घोषणा के बाद अहमद पटेल ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस के घोषणा पत्र के बीच का अंतर सबसे पहले कवर पेज से देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र के कवरपेज में लोगों की भीड़ है, और भाजपा के घोषणापत्र में सिर्फ एक आदमी का चेहरा है। अहमद पटेल ने कहा कि, घोषणापत्र के बजाय बीजेपी को ‘माफीनामा’ लेकर आना चाहिए था।

ये भी पढ़ें:48 पेज के संकल्प में सबका साथ-सबका विकास, जानें आपके लिए क्या है

इसके साथ ही कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि, ‘बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ’ अब बीजेपी के लिए केवल बेटी बचाओ हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, ये शहंशाह ‘मैं मुझे और मेरा’ के अहंकार में चूर है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, मोदी आज भी जुमलों की खेती कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में रोजगार और नोटबंदी का कहीं भी नाम ही नहीं लिया है।

 


लेखक के बारे में