कांग्रेस का दावा, नंदीग्राम के उसके उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया

कांग्रेस का दावा, नंदीग्राम के उसके उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया

कांग्रेस का दावा, नंदीग्राम के उसके उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया
Modified Date: September 18, 2026 / 07:13 pm IST
Published Date: September 18, 2026 7:13 pm IST

कोलकाता, 18 सितंबर (भाषा) नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में कथित संलिप्तता के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह दावा किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के एक और नेता सुभाशीष भट्टाचार्य को भी प्रधान को गिरफ्तार करने से पुलिस को कथित तौर पर रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े 12 से अधिक मामलों में नामजद प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह भाजपा का गंदा खेल है। मिलन 2007 में नंदीग्राम आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। तब से उनके खिलाफ कम से कम 12 मामले दर्ज हैं। लेकिन आज, क्योंकि उन्होंने सफलतापूर्वक अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, पुलिस के जरिए उन्हें गिरफ्तार करा दिया गया।’’

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को अपनी पार्टी का समर्थन देने की घोषणा की थी। यह घोषणा ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार के चुनाव मैदान से हटने के कुछ घंटे बाद की गई।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में