जयपुर, चार मई (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा निजी यात्रा पर बृहस्पतिवार रात सवाई माधोपुर पहुंची। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इससे पूर्व उनके जयपुर हवाई अड्डे पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से वाद्रा सीधे सवाई माधोपुर के लिये रवाना हो गई।
सूत्रों के अनुसार, उनका रणथंभौर अभयारण्य जाने का कार्यक्रम है।
भाषा कुंज
नोमान
नोमान