Gold Ring For Child: सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी, इस दिन से पूरे प्रदेश में शुरू होगी योजना, सीएम खुद करेंगे शुभारंभ

सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी, Children Born in Govt Hospitals Given Gold Rings

Gold Ring For Child: सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी, इस दिन से पूरे प्रदेश में शुरू होगी योजना, सीएम खुद करेंगे शुभारंभ
Modified Date: September 18, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: September 18, 2026 7:30 pm IST

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। योजना की शुरुआत 28 सितंबर से प्रस्तावित है। सरकार ने इसके लिए पहली किस्त के रूप में 1.28 लाख एक ग्राम सोने की अंगूठियां खरीदी हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने योजना के तहत दी जाने वाली प्रत्येक सोने की अंगूठी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उस पर यूनिक सीरियल नंबर अंकित करने की व्यवस्था की है। अंगूठियों की पैकिंग भी टेंपर-प्रूफ रखी गई है, ताकि वितरण के दौरान उनकी सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।

15 सितंबर को होनी थी शुरुआत

योजना की शुरुआत पहले 15 सितंबर को एन. अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर किए जाने की योजना थी। हालांकि, मुख्यमंत्री विजय के लंदन दौरे के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया। अब 28 सितंबर से योजना शुरू किए जाने की तैयारी है। सरकार के मुताबिक, योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा। सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजातों को योजना के तहत सोने की अंगूठी प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से खरीदी गई 1.28 लाख अंगूठियों के वितरण के साथ योजना के पहले चरण की शुरुआत होगी। इसके तहत पात्र बच्चों की पहचान और वितरण की प्रक्रिया संबंधित सरकारी अस्पतालों के माध्यम से किए जाने की बात कही गई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।