Budget 2020 पर राहुल गांधी बोले- इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन खोखला

Budget 2020 पर राहुल गांधी बोले- इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन खोखला

Budget 2020 पर राहुल गांधी बोले- इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन खोखला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 1, 2020 8:56 am IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा आम बजट संसद में पेश किया। वहीं, बजट सत्र पूरा होने से पहले ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने शायद यह इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं था, यह खोखला था।

Read More: बजट को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान, कहा- मोदी सरकार सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है..

इससे पहले मध्यप्रदेश के कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी है। केंद्रीय बजट 2020 को लेकर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि बजट के नाम पर मोदी सरकार देश के लोगों को धोखा दे रही है। आज पेश किए गए बजट में न मंहगाई कम करने की बात कही गई है और न ही बेरोजगारी के लिए कुछ प्रावधान किया गया है।

Read More: बजट से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

र्तमान में देश की जनता मंहगाई औऱ बेराजगारी से परेशान है। पूरे देश मे पेट्रोल और गैस की टंकी के रेट बढ़े हैं। खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़े है तो फिर महंगाई कहा से कम हो गई? मोदी जी अब आपको ध्यान देना होगा। किसानों पर, युवाओं पर मोदी जी को ध्यान देना होगा। बुलेट ट्रेन चलाने की बात पहले कही थी, औऱ अब प्राइवेट लोगों से बुलेट चलवाने की बात मोदी कर रहे हैं। देश की संपत्ती को बेचने का काम मोदी सरकार प्राइवेट लोगों को कर रही है। पहले नारे थे अब एक नया नारा दे दिया है। यह नारों का, धोखे का बजट है। इस बजट की निंदा कांग्रेस पार्टी करती है। आज के हिसाब से शिक्षा नीति बहुत जरूरी है।

Read More: बजट 2020-21, कार्पोरेट टैक्स में भारी कमी की गई, 5 लाख तक आमदनी पर कोई टैक्स नहीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"