कांग्रेस नेतृत्व की पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

Ads

कांग्रेस नेतृत्व की पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 06:52 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और उसके किसानों पर पड़ने वाले “प्रतिकूल प्रभाव” के खिलाफ एक अभियान शुरू करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार के नेताओं के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देगा।

इस सप्ताह की शुरुआत में, भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर हमला तेज करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई सवाल किए थे और आरोप लगाया था कि देश के किसानों के साथ विश्वासघात किया गया है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने समर्पण कर दिया है।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश