कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने सांसद निधि 30 करोड़ रुपये करने की मांग की

Ads

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने सांसद निधि 30 करोड़ रुपये करने की मांग की

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 04:30 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 04:30 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के लोकसभा सदस्य प्रशांत पडोले ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सांसद क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड) को पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपये किया जाए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।

महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हमसे सदन में मांग रखने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन पिछले 2 साल में हमारी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है।’’

उनका कहना था, ‘‘मैं सरकार से मांग करता हूं कि मेरे क्षेत्र के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाएं और सांसदों की सांसद निधि को 30 करोड़ रुपये किया जाए।’’

भाषा हक

हक वैभव

वैभव