बेंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक यशवंतरायगौड़ा वी. पाटिल ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, इंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पाटिल ने विधान सौध में विधानसभा के उपाध्यक्ष रुद्रप्पा लामानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
इस्तीफे की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के पदभार संभालने के दो महीने बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम पांच बजे लोक भवन में होगा।
भाषा
राखी सुरेश
सुरेश