पायलट पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पायलट पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

पायलट पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Modified Date: April 28, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: April 28, 2026 9:57 pm IST

जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) टोंक जिले में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा के राजस्थान प्रभारी अग्रवाल ने सोमवार को टोंक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा के दौरान कहा कि “बहरुपिया” टोंक का विधायक बन गया है।

इस बयान के विरोध में कांग्रेस नेता सऊद सईदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और घंटाघर चौक तक एक जुलूस निकालते हुए नारे लगाए।

सईदी ने अग्रवाल के बयान की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, “ऐसी टिप्पणियां सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास हैं।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य नेताओं ने भी इस बयान की आलोचना की है।

भाषा बाकोलिया संतोष

संतोष


लेखक के बारे में