गुजरात: गिरनार की पहाड़ियों में बच्चे पर हमला करने वाले शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर भेजा गया

गुजरात: गिरनार की पहाड़ियों में बच्चे पर हमला करने वाले शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर भेजा गया

गुजरात: गिरनार की पहाड़ियों में बच्चे पर हमला करने वाले शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर भेजा गया
Modified Date: July 30, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:28 pm IST

जूनागढ़, 30 जुलाई (भाषा) गुजरात के जूनागढ़ जिले की गिरनार पहाड़ियों पर इस महीने की शुरुआत में 11 साल के एक बच्चे पर हमला करने वाले तीन शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि इनमें से दो शेरों ने मृतक बच्चे के अवशेष खाए थे, जबकि तीसरे शेर के व्यवहार पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जूनागढ़ के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) अक्षय जोशी ने बताया कि शेरों ने मयूर चौहान नाम के बच्चे पर 11 जुलाई को तड़के उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपने परिवार के साथ गिरनार की पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहा था। हमले के बाद तीनों शेर को पकड़ लिया गया था।

जोशी ने कहा, “जांच रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए तीन शेरों में से दो ने बच्चे के अवशेष खाए थे। तीनों शेरों को शक्करबाग चिड़ियाघर में बाड़े में रखा गया है। वे चिड़ियाघर में ही रहेंगे। उनके भविष्य के बारे में अंतिम फैसला उच्च अधिकारी लेंगे।”

जोशी के मुताबिक, अधिकारी तीसरे शेर के व्यवहार पर नजर रख रहे हैं।

इस बीच, वन अधिकारियों ने इलाके में नये शेरों की मौजूदगी दर्ज की है और गिरनार आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वन विभाग ने यात्रियों को आगाह किया है कि वे शेरों को न छेड़ें और न ही उन्हें उकसाएं। लोगों से हमेशा समूह में यात्रा करने और शेर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।

जोशी ने पुष्टि की कि हाल में गिरनार की नयी सीढ़ियों के पास तीन नर शेरों का एक और झुंड देखा गया है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में