कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 13, 2021 6:47 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा ) कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

राज्य विधानसभा चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।

कांग्रेस ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने वी विजयकुमार को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के सांसद बसंतकुमार का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

भाषा हक मानसी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में