Congress Replaces Candidates: कांग्रेस ने बदल दिए अपने 7 उम्मीदवार.. पार्टी ने इस राज्य के चुनाव के लिए जारी की आठवीं सूची, देखें किन नेताओं को मिला मौक़ा
Congress Replaces Candidates in West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर सात उम्मीदवार बदले, कई नए चेहरों को मौका।
Congress Replaces Candidates in West Bengal || Image- ANI News File
- कांग्रेस ने सात उम्मीदवार बदले
- दूसरी सूची में नए चेहरों को मौका
- बंगाल चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की तैयारी
कोलकाता: कांग्रेस ने बुधवार को 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में पहली सूची में नामित सात उम्मीदवारों को बदल दिया गया है। (Congress Replaces Candidates in West Bengal) इसमें ताहिर एसके को नकाशीपारा सीट से, आसिफ खान को छपरा सीट से, सुनयना बिस्वर को मीनाखान (एससी) से, चंद सरकार को मंडीबाजार (एससी) से, पम्पा मलिक को रैना (एससी) से, मोहम्मद मोफिरुल कासिम की जगह अबू बक्कर को केतुग्राम से, निशा बराल की जगह तापस बराल को औसग्राम (एससी) से और प्रणब भट्टाचार्य को हाबरा से उम्मीदवार बनाया गया है।
Congress replaces candidates in 7 seats for the second phase of the elections to the West Bengal assembly pic.twitter.com/SDxnYXgsGB
— ANI (@ANI) April 8, 2026
बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को मौक़ा
इससे पहले 29 मार्च को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 284 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी, भाबानीपुर से प्रदीप प्रसाद और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगे। सूची में दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी भी शामिल हैं।
भाजपा ने जारी की एक और सूची
इस बीच मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने 6वीं सूची जारी की है। इस सूची में सिर्फ एक ही नाम शामिल है। (Congress Replaces Candidates in West Bengal) सूची के मुताबिक कोलकाता पोर्ट विधानसभा से राकेश सिंह कैंडिडेट होंगे।
BJP releases the sixth list of candidates for West Bengal elections.
Rakesh Singh to contest from Kolkata Port pic.twitter.com/yF0dAeZfAw
— ANI (@ANI) April 8, 2026
कब होंगे प. बंगाल में विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में होगा और मतगणना 4 मई को होगी। पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पिछली हार के बाद पार्टी इस बार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का लक्ष्य बना रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया
उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया

Facebook


