Congress on PM Modi Podcast: कांग्रेस ने पॉडकास्ट को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ‘पाखंड की कोई सीमा नहीं’
Congress on PM Modi Podcast: कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड’ की कोई सीमा नहीं है।

Congress on PM Modi Podcast | image source: ANI
- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड की कोई सीमा नहीं है’।
- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी के पॉडकास्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
नई दिल्ली। Congress on PM Modi Podcast: कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड’ की कोई सीमा नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने कभी संवाददाता सम्मेलन नहीं किया लेकिन एक अमेरिकी पॉडकास्टर के सामने बैठने में वह सहज महसूस करते हैं। अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रीडमैन के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मामलों के कई मुद्दों पर खुलकर बात की और अपनी जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पॉडकास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘‘आलोचना को लोकतंत्र की आत्मा’’ बताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर उन संस्थानों को ‘ध्वस्त’ करने का आरोप लगाया, जो उनकी सरकार को जवाबदेह ठहराते थे और कहा कि वह (मोदी) आलोचकों के प्रति ‘प्रतिशोध की भावना’ रखते हैं। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति संवाददाता सम्मेलन में मीडिया का सामना करने से डरता है, वह एक विदेशी पॉडकास्टर के सामने खुद को सहज महसूस करता है।”
रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, और वह (मोदी) यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि ‘आलोचना लोकतंत्र की आत्मा है’, जबकि उन्होंने व्यवस्थित रूप से हर उस संस्थान को खत्म कर दिया जो उनकी सरकार को जवाबदेह ठहराता है और प्रतिशोध की भावना से ऐसे आलोचकों के पीछे पड़ जाते हैं जिसकी हाल के इतिहास में कोई मिसाल नहीं। कांग्रेस नेता ने कहा, पाखंड की कोई सीमा नहीं है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड की कोई सीमा नहीं है’। उन्होंने कहा कि मोदी कभी संवाददाता सम्मेलन नहीं करते, लेकिन एक अमेरिकी पॉडकास्टर के सामने सहज महसूस करते हैं। कांग्रेस ने मोदी पर आरोप लगाया कि वह आलोचकों के खिलाफ प्रतिशोध की भावना रखते हैं और संस्थानों को ध्वस्त कर रहे हैं जो उन्हें जवाबदेह ठहराते हैं।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Congress targeted PM Modi over podcast, said- 'There is no limit to hypocrisy'

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm