Congress Three MLA Suspended News || Image- Wikipedia file
भुवनेश्वर: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने अपने तीन विधायक सोफिया फिरदौस, रमेश जेना और दसरथी गोमांगो को पार्टी से निलंबित कर दिया है। (Congress MLA Suspended News) पार्टी ने यह कार्रवाई “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के चलते की है।
दरअसल, ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस के 14 विधायक हैं और पार्टी ने चौथी राज्यसभा सीट के लिए बीजेडी उम्मीदवार दत्तेश्वर होता को समर्थन दिया था। लेकिन बीजेडी और कांग्रेस के कुछ विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने यह सीट जीत ली। इस क्रॉस-वोटिंग के चलते विपक्ष को नुकसान हुआ। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को दो सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के खाते में गई। बीजेडी को भी एक सीट मिली।
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन अरबिंद दास ने बताया कि इन तीनों विधायकों ने पार्टी के निर्देश के खिलाफ जाकर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया, (Congress MLA Suspended News) जिसके कारण उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस चुनाव में बीजेपी के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, बीजेडी के संत्रुप्त मिश्रा और निर्दलीय दिलीप रे राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
जीत के बाद दिलीप रे पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी, बीजेडी और कांग्रेस के नेताओं का समर्थन मिला, जिसके लिए वे सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे ओडिशा के विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि यह “समृद्ध ओडिशा” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। (Congress MLA Suspended News) उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के विजन का भी जिक्र किया।
उधर, बिहार में भी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी विधायकों के मतदान से दूर रहने का फायदा एनडीए को मिला। एनडीए ने बिहार की सभी पांच सीटें जीत लीं। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि बाकी 11 सीटों पर मतदान कराया गया।
There has been news that Odisa Congress MLA Sofiya Firdaus has voted for the BJP Rajyasabha Candidate.
It’s hightime for Congress to have a ideological funnel before giving a ticket to anyone.
She should be immediately suspended from the party if the news is true.
I know… pic.twitter.com/VoAgx4X1OV
— Prashant Kanojia (@KanojiaPJ) March 16, 2026
राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू
ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा
कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना
ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी