‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं : अनिल विज

Ads

‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं : अनिल विज

  •  
  • Publish Date - November 6, 2020 / 11:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

चंडीगढ़, छह नवम्बर (भाषा) हरियाण के गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से भी जानकारी मांगी गई है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने पिछले साल जबरन या बहला-फुसलाकर धर्मांतरण या धर्मांतरण के ‘‘एकमात्र मकसद’’ से शादी के खिलाफ एक विधेयक पारित किया था।

पढ़ें- प्रहलाद तक पहुंचने में बस कुछ कदमों की दूरी, अस्पता…

बल्लभगढ़ के निकिता तोमर हत्याकांड के संबंध में लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में अनिल विज ने कहा, ‘‘ हम हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।’’

गृह मंत्री ने बताया कि इस मामले में जल्द एक चालान दाखिल किया जाएगा और इसे सुनवाई के लिए त्वरित अदालत में सूचीबद्ध किया जाएगा।

विज ने सदन को बताया कि पीड़िता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है।

पढ़ें- भारत के साथ भितरघात? पाकिस्तानी सेना के साथ युद्धाभ्यास करने पहुंची रुस की सेना

विज ने बताया कि एक ‘शक्तिशाली राजनीतिक परिवार’ से नाता रखने वाले तौसिफ को अपराध को अंजाम देने के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

निकिता के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे शादी करने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।

कई हिंदू संगठनों ने इस ‘‘लव जिहाद’’ का मामला भी बताया है।

पढ़ें- दिवाली से पहले इन 18 राज्यों में पटाखों की बिक्री प…