गुरुग्राम में रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

Ads

गुरुग्राम में रिश्वत लेने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 02:35 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 02:35 PM IST

गुरुग्राम, 12 जून (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यहां एक महिला हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हेड कांस्टेबल कविता ने मानेसर महिला पुलिस थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में बलराम और मुकेश नाम के दो भाइयों के नाम रिकॉर्ड से हटाने के बदले में कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 50,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों भाइयों ने एसीबी गुरुग्राम को सूचित किया जिसने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रसायन लगे हुए नोट दिए गए और हेड कांस्टेबल कविता के पास भेजा गया जैसे ही शिकायतकर्ता ने 50,000 रुपये की राशि सौंपी, तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गयी है।

भाषा गोला

गोला