‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर बवाल, छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, मेडिकल स्टूडेंट घायल

Ads

‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर बवाल, छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, मेडिकल स्टूडेंट घायल! Controversy in Medical College in Jammu over the film 'The Kerala Story'

  •  
  • Publish Date - May 16, 2023 / 12:03 AM IST,
    Updated On - May 16, 2023 / 06:32 AM IST

The Kerala Story

जम्मू: जम्मू में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद अधिकारियों ने सोमवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के छात्रावास से 10 छात्रों को दो महीने के लिए निष्कासित कर दिया और जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया।

Read More: ‘टेरर’ पर तकरार.. जुबानी वार! भोपाल क्यों बना आतंकियों के लिए पनाहगाह, क्या विफल हो गई खुफिया तंत्र?

जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि कानून एवं व्यवस्था की किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए हॉस्टल और कॉलेज परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित सभी एहतियाती उपाय किए जाएं।

Read More: अब ‘गौठान’ के बहाने जंग.. दिखा चुनावी रंग! सियासी जंग में हाथापाई की नौबत क्यों, क्या कार्यकर्ताओं पर परफॉर्मेंस दिखाने का प्रेशर है? 

जीएमसी के छात्रावास में रविवार रात विवादित फिल्म को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच मेडिकल छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हुए और दोषियों को दंडित करने के लिए जांच की मांग की गयी।

Read More: ये तीन राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, राम भक्त हनुमान रहेंगे मेहरबान 

जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘लड़कों के छात्रावास के वार्डन की रिपोर्ट के अनुसार हाथापाई में शामिल 10 छात्रों को दो महीने के लिए छात्रावास से निकाल दिया गया है और संस्थान की अनुशासनात्मक समिति द्वारा जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी रोक दिया गया है।’’

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक