ओडिशा में 75 लाख रुपये का गबन करने के मामले में सहकारी समिति का अधिकारी गिरफ्तार
ओडिशा में 75 लाख रुपये का गबन करने के मामले में सहकारी समिति का अधिकारी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 22 मई (भाषा) ओडिशा के सतर्कता विभाग ने 75 लाख रुपये का गबन करने के मामले में कथित संलिप्तता के लिए सहकारी समिति के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने बृहस्पतिवार को रायगड़ा जिले की ‘के सिंहपुर लार्ज एरिया मल्टी-पर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी’ (एलएएमपीसीएस) के प्रबंध निदेशक तारिणी प्रसाद त्रिपाठी को गिरफ्तार किया।
अधिकारी के अनुसार, त्रिपाठी पर एलएएमपीसीएस की 75 लाख रुपये की राशि का गबन करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि धोखाधड़ी की यह गतिविधियां वर्ष 2024 और 2026 के बीच की गईं।
उन्होंने बताया कि त्रिपाठी पर आरोप है कि उसने आधिकारिक रिकॉर्ड में हेरफेर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया और एलएएमपीसीएस के धन की हेराफेरी की।
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में के. सिंहपुर एलएएमपीसीएस के प्रबंध निदेशक के खिलाफ कोरापुट सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


