कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 33 नए मामले

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 33 नए मामले

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 33 नए मामले
Modified Date: August 17, 2023 / 02:54 pm IST
Published Date: August 17, 2023 2:54 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नये मामले सामने आए के बीच उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,436 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, केरल और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,924 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक संक्रमण के 4,49,96,426 करोड़ मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,44,63,021 लोग इससे उबर चुके हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अभी तक कोविड-19 के टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में