दिल्ली में कोरोना वायरस से 23 और लोगों की मौत, 21,259 नए मामले सामने आए

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस से 23 और लोगों की मौत, 21,259 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 11, 2022 / 06:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) दिल्ली में कोविड-19 से 23 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 21,259 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 25.65 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

विभाग ने कहा कि सोमवार को कुल 82,884 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 61,060 आरटी-पीसीआर जांच शामिल हैं।

इसने कहा कि दिल्ली में अस्पतालों में इस समय कुल 2,209 कोविड मरीज भर्ती हैं जिनमें से 84 वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि दिल्ली में कोविड-19 के वर्तमान में 74,881 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 50,796 लोग गृह पृथक-वास में हैं।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश