कोरोना वायरस: केरल में संक्रमण के 885 नए मामले, आंध्र प्रदेश में 57 और संक्रमित

Ads

कोरोना वायरस: केरल में संक्रमण के 885 नए मामले, आंध्र प्रदेश में 57 और संक्रमित

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 06:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

तिरुवनंतपुरम/अमरावती, 13 मार्च (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही गिरावट के साथ ही पिछले एक दिन में केरल में 885 और आंध्र प्रदेश में 57 नए मामले सामने आए।

केरल सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 66,808 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक संक्रमण के 65,21,098 मामले सामने आ चुके हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में राज्य में 8,846 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 23,18,858 हो गए। राज्य में पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

भाषा यश दिलीप

दिलीप