Coronavirus: देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का मामला, आंकड़ा पहुंचा 5916, कुल 180 की मौत

Ads

Coronavirus: देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का मामला, आंकड़ा पहुंचा 5916, कुल 180 की मौत

  •  
  • Publish Date - April 9, 2020 / 03:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नई दिल्ली। देशभर में आज लॉकडाउन का 16वां दिन है। लॉकडाउन में भी भारत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नए मामले आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। ताजा आंकड़ों की ओर नजर डाले तो कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 5916 हो गया है। हालांकि अब तक 556 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जबकि 180 लोगों की मौत हो गई है।

Read More News: कभी नहीं होगी पैसे की किल्लत, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने करें ये आसान उपा

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 773 नए मामले सामने आए हैं जबकि 32 लोगों की मौत हो गई। यूपी के 15 हॉस्टपॉट सील कर दिए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों को आंकड़ा 382 हो गया है। यहां मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। जबकि इंदौर में 40 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां 1 नए कोरोना मरीज मिला है। यहां अब तक कोरोना के 11 केस सामने आए हैं। इनमें से 9 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि दो का अब एम्स में उपचार चल रहा है।

Read More News: श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट ने जारी किया ‘लोगो’, सूर्यवंशी प्रतीक चिन्ह

इधर हर दिन केस सामने आने के बाद पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। देश के राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां 1135 मामले सामने आए है। जबकि 64 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। 117 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

Read More News: मौत के बाद मिली कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट, परिजनों ने गोपनीय तरीके
तेलंगाना में अब तक कोरोना संक्रमण के 453 मामले आए हैं। 45 मरीज ठीक हो गए हैं वहीं 11 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। केरल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं यहां अब तक कुल 345 केस सामने आए हैं। 84 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 2 लोगों की मौत हुई है।

Read More News: कोरबा में मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हो