गुजरात के भ्रष्ट अधिकारी ‘किस्तों’ में रिश्वत ले रहे हैं: एसीबी

गुजरात के भ्रष्ट अधिकारी ‘किस्तों’ में रिश्वत ले रहे हैं: एसीबी

गुजरात के भ्रष्ट अधिकारी ‘किस्तों’ में रिश्वत ले रहे हैं: एसीबी
Modified Date: June 6, 2024 / 10:32 pm IST
Published Date: June 6, 2024 10:32 pm IST

अहमदाबाद, छह जून (भाषा) गुजरात में भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और बिचौलियों ने ‘‘किस्तों’’ में रिश्वत मांगने का तरीका अपनाया है और इस वर्ष अब तक कम से कम 10 ऐसे मामले सामने आए हैं।

राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हालांकि यह तरीका नया नहीं है, लेकिन यह व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।

एसीबी के निदेशक शमशेर सिंह ने बताया कि इस तरीके के तहत पीड़ित कार्य शुरू होने से पहले पहली किस्त का भुगतान करने के लिए सहमत होते हैं, तथा कार्य पूरा होने पर बाद में पूरी राशि का भुगतान किया जाता है।

सिंह ने कहा कि किस्तों में रिश्वत लेने का यह तरीका नया नहीं है और यह लंबे समय से जारी है।

उन्होंने कहा कि एसीबी गुजरात में इस तरह के भ्रष्ट आचरण से निपटने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए है तथा नागरिकों से रिश्वतखोरी या जबरन वसूली के किसी भी मामले की जानकारी देने का आग्रह कर रहा है।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में