श्रीनगर, 27 जून (भाषा) काउंटर इंटेलिजेंस (सीआईके) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग में पांच स्थानों पर तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई यहां जेआईसी-सीआईके थाने में यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच का हिस्सा थी।
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इन स्थानों पर तलाशी अभियान जारी था।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन