सड़क हादसे में दंपति व बच्ची की मौत

सड़क हादसे में दंपति व बच्ची की मौत

सड़क हादसे में दंपति व बच्ची की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 25, 2021 11:28 pm IST

जयपुर, 25 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक दंपति व उनकी एक बेटी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा महाजन इलाके के रानीसर के पास शनिवार दोपहर हुआ। पुलिस ने बताया कि जगदीश अपनी पत्नी लक्ष्मी (30) व बेटियों कृष्णा (दो) व जीविता (चार) के साथ ऊंट गाड़ी पर खेत जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ट्रोले ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी और पलट गया।

महाजन थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक में बारीक पत्थर गिट्टी भरी हुई थी और दंपति व उनकी बेटी कृष्णा इसके नीचे दब गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपति की दूसरी बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में