अदालत ने यूआईडीएआई के वरिष्ठ अधिकारी को दो दिन की एसीबी की हिरासत में भेजा

Ads

अदालत ने यूआईडीएआई के वरिष्ठ अधिकारी को दो दिन की एसीबी की हिरासत में भेजा

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 08:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

कोटा, 21अक्टूबर (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक विशेष अदालत ने बुधवार को यूआईडीएआई के सहायक महानिदेशक को आधार की फ्रेंचाइजी देने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की दो दिन की हिरासत में भेज दिया।

कोटा एसीबी के एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने कहा कि यूआईडीएआई के एडीजी पंकज गोयल (43) को मंगलवार शाम को नयी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था और बुधवार शाम को उन्हें एसीबी के एक विशेष न्यायाधीश के आवास पर उनके समक्ष पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि एसीबी अदालत के विशेष न्यायाधीश ने गोयल को पूछताछ के लिए दो दिन के लिए हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

भाषा शोभना अमित

अमित