कोविड-19 : दिल्ली में 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

Ads

कोविड-19 : दिल्ली में 41 नये मामले, संक्रमण से किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 29, 2021 / 07:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41 नये मामले आए। इस दौरान संक्रमण से किसी के भी मरने की सूचना नहीं है।

सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को शहर में संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।

नये मामले आने के साथ ही शहर में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,38,821 हो गयी है। इनमें से अभी तक 14.13 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 25,087 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में सितंबर में अभी तक संक्रमण से सिर्फ पांच लोगों के मरने की सूचना है।

शहर में मंगलवार को कोविड के 34 नये मामले आए थे जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण कर दर 0.05 प्रतिशत थी।

शहर में बुधवार को कोविड-19 के 392 रोगी उपचाराधीन थे, जो मंगलवार की संख्या 373 से ज्यादा है।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, 107 मरीज गृह-पृथकवास में हैं।

भाषा अर्पणा माधव

माधव