नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) भारत में कोरोना वायरस के 96 नये मामले सामने आये हैं जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 2,017 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 5,31,893 है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4,49,93,282 हो गयी है।
इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 4,44,59,372 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
भाषा नरेश नरेश शोभना
शोभना