कोविड-19: हरियाणा में 26 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

Ads

कोविड-19: हरियाणा में 26 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - August 3, 2021 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

चंडीगढ़, तीन अगस्त (भाषा) हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 9,641 हो गई, जबकि 26 नए मामले आने से संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,69,982 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में कहा गया कि भिवानी और चरखी दादरी जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

नए कोविड मामलों में से 12 गुरुग्राम में और चार फरीदाबाद जिले में सामने आए हैं।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 708 है, जबकि राज्य में अब तक कुल 7,59,633 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि हरियाणा में कोविड​​-19 मरीजों के ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश