दिल्ली में कोविड-19 से 273 की मौत, 13000 नए मामले

Ads

दिल्ली में कोविड-19 से 273 की मौत, 13000 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) दिल्ली में कोविड-19 के कारण रविवार को 273 लोगों की मौत हुई, जो 21 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं। वहीं 13,336 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और संक्रमण दर 21.67 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल के बाद सबसे कम मामले आए हैं और इसकी वजह शनिवार को कम –61,552– नमूनों की जांच करना है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर 16 अप्रैल के बाद से कम से कम है, जब यह 19.7 प्रतिशत थी।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप