कोविड-19 के प्रबंधन: तकनीकी गड़बड़ियों के कारण न्यायालय इस मामले में अब 13 मई को करेगा सुनवाई

Ads

कोविड-19 के प्रबंधन: तकनीकी गड़बड़ियों के कारण न्यायालय इस मामले में अब 13 मई को करेगा सुनवाई

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 07:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय में कोविड-19 प्रबंधन से संबंधित स्वत: संज्ञान लिये गये मामले में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय ने कहा कि इस मामले में अब 13 मई को सुनवाई की जायेगी।

न्यायमूर्ति धनन्जय वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा , ‘‘ आज हमारा ‘सर्वर’ काम नहीं कर रहा। हम न्यायाधीशों ने इस पर चर्चा की और मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को करने का फैसला किया है।’’

न्यायमूर्ति भट्ट ने कहा कि इस बीच सभी न्यायाधीश केन्द्र की टीकाकरण तथा अस्पताल में भर्ती करने से जुड़ी नीति पर सरकार की ओर से देर रात दाखिल अनुपालन हलफनामे पर गौर करेंगे और इस मामले में न्याय मित्र को भी इसका अध्ययन करने का समय मिल जायेगा।

भाषा निहारिका अनूप

अनूप