कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,921 हुई

कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,921 हुई

कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,921 हुई
Modified Date: February 21, 2023 / 11:15 am IST
Published Date: February 21, 2023 11:15 am IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,85,132 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,921 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,761 है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,921 है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 4,41,52,460 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में