कोविड-19 : पंजाब में 31 मई तक बढ़ाई गयी पाबंदियां

Ads

कोविड-19 : पंजाब में 31 मई तक बढ़ाई गयी पाबंदियां

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 12:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

चंडीगढ़, 16 मई (भाषा) पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू की गयीं पाबंदियों को 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

पंजाब में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि और मृत्यु दर में इजाफा होने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड संबंधी प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश