चेन्नई के बाद अब इस चिड़ियाघर में हुई कोरोना जैसे लक्षणों से बाघ की मौत, जानवरों की कोविड जांच के दिए गए आदेश

Ads

चेन्नई के बाद अब इस चिड़ियाघर में हुई कोरोना जैसे लक्षणों से बाघ की मौत, जानवरों की कोविड जांच के दिए गए आदेश

  •  
  • Publish Date - June 5, 2021 / 02:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

रांची, पांच जून (भाषा)। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा जैव उद्यान (चिड़िया घर) में बृहस्पतिवार को शिवा नामक दस वर्षीय बाघ शिवा की बुखार से मौत के बाद न सिर्फ उसकी बल्कि अब चिड़िया घर में बिल्ली प्रजाति के सभी 21 शेरों, चीतों, बाघों, तेंदुओं आदि की कोविड जांच कराने का फैसला किया गया है। जैव उद्यान के निदेशक वाई के दास ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि वन विभाग ने पूरी सावधानी बरतते हुए उद्यान के हर उम्र के सभी 21 शेरों, बाघों, चीतों, तेंदुओं आदि की कोविड जांच कराने का फैसला किया है और इसकी प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी गयी है।

Read More News:  बच्ची का मोदी से कम होमवर्क दिए जाने का आग्रह, सिन्हा ने दिया नीति .

दास ने बताया कि मंगलवार से ही शिवा को बुखार था और उसे संक्रमण भी था और बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गयी। बुखार होने के बाद से बाघ ने कुछ भी ठीक से खाया नहीं। यहां तक कि उसने तेज बुखार के चलते चिकेन सूप तक नहीं पीया। उन्होंने बताया कि बाघ का रैपिड एंटीजेन परीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी लेकिन उसके बाहरी लक्षण कोविड-19 के संक्रमण जैसे होने की वजह से पूर्ण पुष्टि के लिए उसके नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भी भेजे गये हैं।उन्होंने बताया कि बिल्ली प्रजाति के अन्य जानवरों में भी कोरोना के किसी संक्रमण की आशंका को दूर करने के लिए ही सभी 21 जानवरों का कोरोना संक्रमण का परीक्षण किया जा रहा है। अब तक इस उद्देश्य से 11 जानवरों का कोरोना जांच के लिए स्वैब लिया जा चुका है। दास ने बताया कि चिड़िया घर में सवा साल से लेकर 14 वर्ष तक के बिल्ली प्रजाति के कुल 21 जानवर हैं जिनमें बाघ के सवा साल के तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Read More News: पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन, रायपुर जिला कांग्रेस ने स्थगित की कल होने वाली PC

इस बीच स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्याधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भी इस तरह एक मामला चिड़िया घर से सामने आया था लेकिन अंततः जांच में कोविड का कोई मामला नहीं साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस मौसम में अधिकतर जानवरों में भी बुखार और संक्रमण के लक्षण अवश्य नजर आते हैं लेकिन उनके अब तक कोविड का संक्रमण होने की पुष्टि राज्य में कहीं से भी नहीं हुई है। त्रिपाठी ने कहा, ‘‘फिर भी शिवा के मामले की विस्तार से जांच की जा रही है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में यह किसी भी हाल में कोविड संक्रमण का तो मामला नहीं है।’’ चिड़िया घर के चिकित्सक ओम प्रकाश साहू ने शिवा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया था कि शिवा का एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आया है। बाघ बुखार और संक्रमण से पीड़ित था। उसके कोविड जांच के लिए नमूने आईवीआरआई बरेली भेजे जा रहे हैं।लॉकडाउन में रांची चिड़ियाघर बंद है। ऐसे में यदि शिवा की मौत के पीछे की वजह कोरोना वायरस आती है तो ये चिड़ियाघर में मौजूद बाकी जानवरों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसीलिए इस मामले में सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।
Read More News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत, ओपन बुक प्रणाली से होगी यूजी और पीजी की…

इससे पहले तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक शेरनी की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं।

Read More: इस्तीफा देने वाले जूनियर डॉक्टरों को देना होगा 10 और 30 लाख रुपए जुर्माना, सरकार ने दिखाए सख्त तेवर

वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं।

Read More: रायपुर में तेज बारिश के चलते गिरा बिल्डिंग का आधा हिस्सा, मलबे में दबा युवक, राहत और बचाव कार्य जारी

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है। गौरतलब है कि हाल में हैदराबाद के नेहरू प्राणि उद्यान में आठ शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Read More: विश्व पर्यावरण दिवस: पृथ्वी और पर्यावरण पर बढ़ती चुनौती, जिम्मेदार कौन? पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू