बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री, शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है: नाइक

Ads

बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री, शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है: नाइक

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 02:37 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 02:37 PM IST

पणजी, चार मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के प्रमुख दामोदर नाइक ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी जाता है।

पूर्वी राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत जारी मतगणना में भाजपा 294 में से 194 सीट पर बढ़त बनाए हुए है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

नाइक ने कहा, ‘‘यह जीत पश्चिम बंगाल में पार्टी की मजबूती के प्रयासों का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जाना चाहिए जिन्होंने अथक परिश्रम किए।’’

नाइक ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अत्याचारों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी।

भाषा यासिर नरेश

नरेश