(Tata Curvv EV Series X/ Image Credit: Tata Motors)
नई दिल्ली: Tata Curvv EV Series X: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी कूप एसयूवी Tata Curvv EV की नई Series X को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी पहले से ही अपने डिजाइन और टेक्नोलॉजी के कारण चर्चा में थी और अब कंपनी ने इसमें कुछ नए अपडेट्स जोड़कर इसे और आकर्षक बना दिया है। Series X के आने से यह कार प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में और मजबूत दावेदारी पेश करती है।
इस SUV में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बेहद खास बनाते हैं। इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, 26.03 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा भी दी गई है। ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और रियर सनशेड जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा Level-2 ADAS, 18 इंच अलॉय व्हील्स, हरमन और जेबीएल का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, रिक्लाइनिंग रियर सीट और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसी सुविधाएं इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे रखती हैं।
वहीं अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV में 55 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 502 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 167 हॉर्सपावर की ताकत और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। इससे यह SUV शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम बनती है।
कंपनी ने Series X को अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया है ताकि ग्राहकों को विकल्प मिल सकें। इसके Accomplished X 55 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Empowered X 55 वेरिएंट 19.19 लाख रुपये में उपलब्ध है और इसका DARK एडिशन 19.49 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। इन कीमतों के साथ यह SUV अपने सेगमेंट में कड़ी टक्कर देती है।