सोशल मीडिया में फेक वीडियो और फोटो डालने वालों के लिए सीआरपीएफ ने जारी की एडवाइजरी

Ads

सोशल मीडिया में फेक वीडियो और फोटो डालने वालों के लिए सीआरपीएफ ने जारी की एडवाइजरी

  •  
  • Publish Date - February 17, 2019 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद लगातरा सोशल मीडिया में पोस्ट डालना शुरू हो गया है। जिसमें ज्यादातर पोस्ट ऐसी है जिसे एडिट करके वायरल किया जा रहा है। कभी पकडे गए आतंकी की पिटाई या फिर शहीद हुए सैनिकों की वीभत्स तस्वीरें लगातार फॉरवर्ड हो रही है। जिसे देखने के बाद आज CRPF ने  अपने ट्विटर अकाउंट से लोगों को सलाह दी है कि वे इस तरह की वायरल फोटो पर भरोसा न करें। अभी देश की स्थिति बहुत नाजुक है ऐसे में देश में नफरत फ़ैलाने के लिए इस तरह की वायरल फोटो को आगे न बढ़ाये।

सीआरपीएफ ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ बदमाश हमारे शहीदों के शरीर के अंगों की नकली तस्वीरों को नफरत फैलाने के लिए प्रसारित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हम एकजुट हैं। कृपया ऐसी फ़ोटो या पोस्ट को प्रसारित / साझा / लाइक न करें। ऐसी सामग्री की रिपोर्ट webpro@crpf.gov.in पर जरूर करें। साथ ही यदि कोई कश्मीरी मुश्किल में हो तो हमें बताए। हम जरूर मदद करेंगे। उन्होंने अपना नंबर 7082814411 भी सार्वजानिक किया है। जिससे हर आदमी को मदद मिल सके।