दक्षिण कन्नड़ जिले को पहला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र मिला

दक्षिण कन्नड़ जिले को पहला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र मिला

दक्षिण कन्नड़ जिले को पहला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 6, 2021 9:23 am IST

मंगलुरु, छह जून (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले की पहली ऑक्सीजन उत्पादन इकाई को बंतवाल तालुक में स्थित वम्दापादावु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चालू किया गया है।

जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कुमार कतील और विधायक राजेश नाइक की मौजूदगी में शनिवार को इकाई का उद्घाटन किया।

इस दौरान पुजारी ने कहा कि 500 लीटर क्षमता वाली इस इकाई में प्रति मिनट 47 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है। अन्य तालुकाओं में भी चरणबद्ध तरीक से ऐसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में